{"_id":"6562344e0c93ba298f01a3be","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-462-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गढ़खेत रेंज के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गढ़खेत रेंज के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत
Sat, 25 Nov 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गढ़खेत रेंज के ग्रामीण इस बीच तेंदुए के आतंक से डरे हुए हैं। तेंदुआ रेंज क्षेत्र के गांवों में शाम होते ही हर रोज दस्तक दे रहा है। तेंदुए के आतंक से ग्रामीण देर रात तक जागने के लिए मजबूर हो गए हैं।
वन प्रभाग बागेश्वर के गढ़खेत, रेंज उड़खुली, सुराग, भगदानू, जखेड़ा, सालमगढ़, पप्या, भिलकोट, ओखलसों, बूंगा, नौगांव, हरीनगरी, कुलाऊं, घेटी,कंधार, मनाखेत आदि गांवों में शाम होते ही तेंदुआ एक सप्ताह से हर रोज दस्तक दे रहा है। मनाखेत के पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह अल्मिया, बीडीसी सदस्य रंंजीत रावत, हरीनगरी के पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण राम आर्या ने बताया कि तेंदुआ एक सप्ताह के अंदर रेंज क्षेत्र में चार मवेशियों को निवाला बना चुका है। तेंदुए के आतंक से सहमे ग्रामीणों ने कहा कि रेंज क्षेत्र के हर गांव में लोग तेंदुए को आबादी से भगाने के लिए शाम होते ही कनस्तर और ढोल-दमाऊं बचाने लगते हैं। वन रेंजर गढ़खेत हरीश खर्कवाल ने ग्रामीणों से शाम होने से पूर्व अपने घर पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने ग्रामीणों से रात को अकेले बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है। गांवों में पिंजरा लगाने के संबंध में डीएफओ को अवगत करा दिया है।