फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: टीट बाजार, भकुनखोला, स्याल्देटीट वार्ड में नियमित नहीं हो रही पेयजल की आपूर्ति

Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ पंपिंग योजना से टीट बाजार, नौघर भकुनखोला और स्याल्देटीट में पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे वार्डों के लोगों ने पेयजल निगम से जल्द नियमित पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

टीट बाजार, नौघर, भकुनखोला, स्याल्दे टीट वार्ड में इस बीच पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने पर वार्डों के सदस्य प्राकृतिक जल स्रोतों से पीने का पानी ला रहे हैं। नौघर, भकुनखोला, टीट बाजार के लोगों ने कहा कि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में कई बार पेयजल निगम की अवर अभियंता से कह दिया है। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे लोगों ने कहा कि पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed