{"_id":"64a9a5ea4515721df3074486","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-17-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कौसानी, गरुड़ में बारिश, मलबे से सैलानी सड़क एक घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कौसानी, गरुड़ में बारिश, मलबे से सैलानी सड़क एक घंटे बंद
Sat, 08 Jul 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी, गरुड़, ग्वालदम में शनिवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। बारिश से स्थानीय नदी नाले उफान पर हैं। इससे गनीगांव गधेरे के पास मलबा गिरने से सैलानी सड़क पर एक घंटे तक यातायात बंद रहा। पीएमजीएसवाई खंड ने शनिवार सुबह सड़क को यातायात के लिए खोला। एसडीएम आरके पांडे ने लोगों से सावधानी बरतने और सिंचाई विभाग के ईई से बैजनाथ झील में फिलहाल पानी न रोकने के निर्देश दिए हैं।
बारिश से जखेड़ा, गनीगांव, लमचूला, दाड़िमखेत, बैजनाथ, छत्यानी, लोहागढ़ी, लौबांज, आगर मटे, रियूनी लखमार की सड़क खराब हो गई है। गागरीगोल-रियूनी-लखमार सड़क पर कई जगह पर मलबा आने से वाहनों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैजनाथ-गरुड़-कौसानी सड़क की नालियां साफ नहीं हो सकी हैं। इस कारण हर बारिश में सड़क पर पानी भर रहा है। इससे सभी लोगों को दिक्कत हो रही है।
एसडीएम आरके पांडे ने लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई से सड़क की बंंद नालियों काे शीघ्र खोलने के निर्देश दिए हैं। इसलिए नगर पंचायत गरुड़ ने नगर क्षेत्र की बंद नालियों को खोलने का काम शुरू कर दिया है।