{"_id":"64a30fecfd15ccf04e0ba2a9","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-48-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चोरबगड़ नदी से आवास और भूमि की सुरक्षित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चोरबगड़ नदी से आवास और भूमि की सुरक्षित करने की मांग
Mon, 03 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। चोरबगड़ नदी से हो रहे कटाव से मकानों और कृषि भूमि को सुरक्षित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जनता दरबार में एडीएम को ज्ञापन देकर जल्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
बैगांव और कालारौ के ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि चोरबगड़ नदी से पिछली बार की आपदा में कटाव हुआ था। बावजूद इसके अब तक सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो सके हैं। बताया कि नदी किनारे के घरों और जमीन को खतरा बना हुआ है। इस साल मानसून की शुरूआत हो गई है। पिछले साल की तरह नदी का कटाव बढ़ा तो लोगों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। बताया कि नदी की जद में करीब 50 नाली जमीन और तीन आवासीय मकान हैं।
भू कटाव हुआ तो राइंका सलानी भी खतरे की जद में आ जाएगा। ग्रामीणों ने जल्द सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंपा देवी, मादो सिंह, मधन सिंह, प्रेम सिंह, राजू दानू, कुंदन सिंह मौजूद रहे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, रंजीत दास प्रदर्शन में शामिल रहे। संवाद