{"_id":"64b2e51c5058a896b40e611a","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-291-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एनएसयूआई ने नारेबाजी कर पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एनएसयूआई ने नारेबाजी कर पुतला फूंका
Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी दूर नहीं होने पर एनएसयूआई ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने बीडी पांडेय परिसर के बाहर कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा परिणाम में लगातार गड़बड़ी हो रही है। पूर्व में अंकतालिका की गड़बड़ियों को दूर करने की मांग के कुलपति के नाम ज्ञापन भेजा। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। परीक्षा परिणामों की गड़बड़ी की जांच करने के लिए आदेश तक नहीं दिया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह की गड़बड़ी से कई छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है। अगर विवि प्रशासन इसमें सुधार नहीं करेगा तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर पंकज कुमार, प्रकाश वाच्छमी, सागर जोशी, बसंत चंदोला, रविंद्र कांडपाल, डिंपल मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद