{"_id":"655ba5f6b1998121f6048b4d","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2656-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अंशकालिक श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अंशकालिक श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जल संस्थान के अंशकालिक श्रमिकों ने प्रतिमाह मानदेय देने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
नुमाइशखेत मैदान में संगठन के अध्यक्ष एससी लोबियाल के नेतृत्व में श्रमिकों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। श्रमिकों ने कहा कि बेहद कम मानदेय में वह कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं, बावजूद उन्हें समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है।
कई बार मानदेय देरी से मिलने पर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। श्रमिकों ने सितंबर 2022 से मानदेय में बढ़ाए गए एक हजार रुपये अब तक नहीं मिलने पर भी रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
श्रमिकों ने न्यूनतम मानदेय का भुगतान करने, रुका हुआ मानदेय तत्काल भुगतान कराने समेत अन्य समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इस मौके पर जगदीश चंद्र, महिपाल सिंह गढि़या, शेर सिंह, तारा सिंह, प्रताप सिंह, चंचल सिंह, चनर राम, रमेश राम, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद