{"_id":"655ba6a82d72c2da5c06dfff","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2648-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पृथक विकासखंड बनने के बाद ही संभव है क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पृथक विकासखंड बनने के बाद ही संभव है क्षेत्र का विकास
Tue, 21 Nov 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना को पृथक विकासखंड बनाने की मांग तेज होती जा रही है। जन संघर्ष समिति की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हुई। समिति ने क्षेत्र के विकास के लिए कठपुड़ियाछीना को जल्द ब्लॉक का दर्जा देने की मांग की।
सोमवार को समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि काफलीगैर तहसील क्षेत्र के कई गांव विकास से कोसों दूर हैं। करीब 50 साल से कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक सरकारों ने इस पर गौर नहीं किया। विकासखंड के कार्य के लिए ग्रामीणों को 50 से 90 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। सरकारी योजनाओं का दूरस्थ गांवों में लाभ नहीं मिल रहा है।
वक्ताओं ने कठपुड़ियाछीना आईटीआई में नए ट्रेड खुलवाने, सोलर पंप का निर्माण करवाने, बिलौनासेरा से सिमतोली तक बनी सड़क में काटी गई नाप भूमि का प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने आदि की मांग की। बैठक का संचालन महामंत्री महेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस मौके पर एमके मिश्रा, प्रेम राम, शंभू दत्त मिश्रा, पुष्पा बिष्ट, जगमोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद