{"_id":"655ba611a21150886108d7ce","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2646-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नीड़ नगेला के ग्रामीणों ने किया विकास भवन में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नीड़ नगेला के ग्रामीणों ने किया विकास भवन में प्रदर्शन
Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मिकिलाखलपट्टा ग्राम पंचायत के तोक नील नगेला गांव की समस्याओं के विरोध में ग्रामीणों ने विकास भवन में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में दूसरी ग्राम पंचायत के लोगों की ओर से किए जा रहे अवैध निर्माण की जांच करने समेत गांव की अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
नीड़ नगेड़ा के ग्रामीणों ने डीएम के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव की सीमा लाहुर ग्राम पंचायत से मिलती है। लाहुर के कुछ लोगों की ओर से उनके गांव की सिविल भूमि पर कब्जा कर अवैध भवन निर्माण किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण को हटवाने, गांव के बीएलओ की ओर से किए गए परिसीमन में नीड़ नगेड़ा के ग्रामीणों को लाहुर गांव का दिखाए जाने और ग्रामीणों की गणना लाहुर में किए जाने, नीड़ नगेड़ा में लाहुर ग्राम पंचायत की ओर से कराए जा रहे कार्यों और नीड़ नगेड़ा के नाम पर समिति बनाकर लाभ उठा रहे दूसरे गांव के लोगों की भी जांच करवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने गांव के हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय में लाहुर गांव के सरकारी सस्ते गल्ले से एमडीएम का राशन वितरण करने पर नाराजगी जताई। विद्यालयों का एमडीएम गांव के सस्ते गल्ले की दुकान से वितरण कराने की मांग की। इस मौके पर हीरा सिंह, उत्तम सिंह, कुंवर सिंह, दौलते सिंह, जगत सिंह, मोहन सिंह, नंदन सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।