{"_id":"64ff5850a4257a1bc00a8088","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1423-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मनरेगा श्रमिकों से दीवार बनाई पर मजदूरी नहीं दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मनरेगा श्रमिकों से दीवार बनाई पर मजदूरी नहीं दिलाई
Mon, 11 Sep 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के बघर गांव में दो साल पहले हुए निर्माण कार्य का मनरेगा श्रमिकों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरी नहीं मिलने से श्रमिकों में नाराजगी है।
बघर गांव में मनरेगा के तहत 2021 में चिराणी में एक लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। इसमें कमला देवी, बसंती देवी, बलवंत सिंह, प्रवीण सिंह, पुष्पा देवी, नंदन सिंह, हीरा राम, नीरज दानू आदि जॉब कार्ड धारकों ने कार्य किया था। उनका कहना है कि इसका अब तक विभाग से भुगतान नहीं किया जा रहा है।
इधर, ग्राम प्रधान आशा देवी ने कहा कि ग्रामीणों ने यह कार्य मेरे संज्ञान में लाए बिना कराया है। वहीं प्रभारी बीडीओ ख्याली राम ने कहा कि बघर गांव में बनी सुरक्षा दीवार का काम ऑनलाइन ही नहीं हुआ है। विभाग मामले की जांच कर रहा है। गांव में 20 अन्य काम चल रहे हैं। यदि श्रमिक रोजगार मांगेंगे तो उन्हें अन्य योजनाओं में 14 दिन के भीतर काम उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद