फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: ऐतिहासिक झूला पुल के रखरखाव में पालिका अक्षम, लोनिवि तैयार नहीं

Thu, 20 Jul 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 20 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। अंग्रेजी शासनकाल में बने नगर के ऐतिहासिक झूला पुल के रखरखाव के लिए लोनिवि तैयार नहीं है। झूलापुल की देखरेख करने वाली नगर पालिका रखरखाव में सक्षम नहीं है। इसी कारण यह ऐतिहासिक झूला पुल लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है। पुल की स्थिति को देखते हुए डीएम को पुल पर आवाजाही रोकनी पड़ी है।
विज्ञापन

अंग्रेज शासकों ने वर्ष 1913 में सरयू नदी पर आवाजाही के लिए झूलापुल बनाया था। नगर की धरोहरों में शामिल यह झूलापुल बेहतरीन वास्तुकला के लिए जाना जाता है। जब यहां पक्की सड़क नहीं थी, तब यही झूलापुल आवागमन का प्रमुख माध्यम था। अब भी यह पुल नगर के कत्यूर बाजार और दुग बाजार को जोड़ने का सुगम साधन है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार लोनिवि पुल को अपने अधीन लेने के लिए तैयार नहीं है। पुल की देखरेख जिम्मेदारी संभालने वाली नगरपालिका पुल के रखरखाव में सक्षम नहीं है। डीएम आराधना पाल ऐतिहासिक पुल के संरक्षण की जिम्मेदारी तय करना चाहतीं हैं। इस पर बागेश्वर के लोगों की नजर है। जिले के लोग इस झूलापुल को सुरक्षित देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के आदेश के परिपालन में लग गए 18 घंटे

बागेश्वर। पुल पर मंडराए खतरे को देखते हुए डीएम ने बुधवार को पुल पर आवाजाही बंद करने के लिखित आदेश जारी किए थे। आदेश के परिपालन में नगरपालिका को करीब 19 घंटे लग गए। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे सूचना विभाग ने मीडिया ग्रुप में डीएम का आदेश जारी किया था। डीएम के आदेश का पालन बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक भी नहीं हुआ था। दोपहर 12 बजे बाद नगरपालिका की टीम ने पुल को दोनों ओर से लोहे के टिन से बंद कर आवाजाही रोकी। संवाद


झूलापुल की देखरेख के लिए लोनिवि तैयार नहीं है। सीमित संसाधनों के कारण नगर पालिका सक्षम नहीं है। पुल की मरम्मत और पुल का अस्तित्व बनाए रखने के लिए जल्द ही ठोस फैसला लिया जाएगा। योजना तैयार की जाएगी। -अनुराधा पाल, डीएम, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed