फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: उंनियां गांव में अतिवृष्टि से पहाड़ी दरकी, नौ परिवारों के घर बाल-बाल बचे

Mon, 17 Jul 2023 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
दहशत में आए उंगिया के लोगों ने जागकर काटी रात, शनिवार रात कपकोट क्षेत्र में हुई 70 मिमि बारिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। जिले के हिमालयी क्षेत्र से सटे पिंडर घाटी के उंनियां (उंगियां) गांव में शनिवार रात अतिवृष्टि के दौरान पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी दरकने से गांव का आबादी क्षेत्र खतरे की जद में आ गया है। गांव के नौ परिवारों के आवासीय मकान मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गांव के लोग रातभर सो नहीं पाए। गांव में बादल फटने जैसा मंजर है। जिला प्रशासन ने बादल फटने से इनकार किया है। उंनियां गांव में खतरा बरकरार है। शनिवार रात जिलेभर में तेज बारिश हुई। सबसे अधिक 70 मिमि कपकोट क्षेत्र में हुई।
शनिवार को दिन में जिलेभर में हल्की बारिश हुई थी। शनिवार रात करीब आठ बजे बाद काफी देर तक मूसलाधार बारिश हुई। अतिवृष्टि के दौरान रात नौ से दस बजे के बीच कपकोट के सोराग ग्राम पंचायत के उंगियां तोक की पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से खिसके मलबे और पानी ने आबादी का रुख कर लिया। बादल फटने जैसा मंजर पैदा हो गया। जबरदस्त आवाज के साथ पहाड़ी दरकने, तेज आवाज के साथ मलबा आबादी की ओर बढ़ते देख गांव के लोग दहशत में आ गए। मलबा आबादी के पास तक पहुंच गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि मलबे का रुख सीधे आवासीय मकानों की ओर नहीं हुआ। मलबा आबादी के बगल से निकल गया। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। फिर भी कई मकानों के पास तक भूस्खलन हो गया। मकानों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। सूचना पर एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंच गई है। उंगिया गांव जिला मुख्यालय से 60 किमी और कपकोट तहसील मुख्यालय से 36 किमी की दूर है। उंनियां क्षेत्र में शाम शनिवार को सात बजे से तेज बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उंगियां के इन लोगों के परिवारों के मकानों को खतरा

हरीश सिंह पुत्र आन सिंह, केशर सिंह पुत्र आन सिंह, पुष्कर सिंह पुत्र आन सिंह, महिपाल सिंह पुत्र राम सिंह, सुरेश सिंह पुत्र राम सिंह, केदार सिंह पुत्र रूप सिंह, खिलाफ सिंह पुत्र रूप सिंह, गंगा सिंह पुत्र प्रताप सिंह, शिव सिंह पुत्र प्रताप सिंह।


शाम छह बजे से नहीं थी उंनियां में बिजली

बागेश्वर। पिंडर घाटी का सोराग, उंनियां गांव को यूपीसीएल से बिजली की आपूर्ति की जाती है। हिमालयी क्षेत्र से सटे इस इलाके में हमेशा बिजली की समस्या बनी रहती है। शनिवार को भी शाम छह बजे तक बिजली थी। उसके बाद बिजली गुल हो गई। सिर पर मंडराए खतरे के बीच बिजली न होने से लोगों ने जैसे-तैसे रात काटी। संवाद

लचर संचार सेवा फिर बनी बाधा

बागेश्वर। पिंडर घाटी की लचर संचार सेवा एक बार फिर सूचनाओं के आदान-प्रदान में बाधा बनी। इस क्षेत्र में बीएसएनएल के टूजी सिग्नल काम करते हैं। कभी-कभी ही बात हो पाती है। शनिवार को उंनियां पर मंडराए खतरे की जानकारी गांव के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को देनी चाही लेकिन बीएसएनएल की सेवा के काम नहीं करने से सूचना नहीं पहुंच पाई। रविवार तड़के गांव के लोग गांव की ऊंची पहाड़ी पर पहुंचे। वहां से किसी तरह से कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू को घटना की जानकारी दी। दानू ने कपकोट की एसडीएम मोनिका को घटना की सूचना दी। क्षेत्र प्रमुख दानू ने बताया कि पिंडर घाटी की लचर संचार और बिजली सेवा आपदा काल में दिक्कत का कारण बनती है। संवाद

कुलयाचपता में घरों में घुसा मलबा

कपकोट। बदियाकोट ग्राम पंचायत की अनुसूचित बस्ती कुलयाचपता में तेज बारिश के दौरान कई घरों में मलबा घुस गया। कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने बताया कि मकानों में मलबा घुसने से लोगों को नुकसान पहुंचा है।


खतरे में आए परिवारों को किया जाएगा शिफ्ट : डीएम

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में टीम उंनियां के लिए रवाना कर दी थी। बताया कि खतरे की जद में आए परिवारों को फिलहाल अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा। एसडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा। जरूरी हुआ तो स्थायी विस्थापन के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने उंनियां में बादल फटने से इनकार किया है। कहा कि अतिवृष्टि के कारण जमीन दरकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed