{"_id":"65d3a01d524b76efec001ad9","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-104436-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रभारी अधिकारी के भरोसे चल रहा सेवायोजन कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रभारी अधिकारी के भरोसे चल रहा सेवायोजन कार्यालय
Tue, 20 Feb 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले का सेवायोजन कार्यालय प्रभारी अधिकारी के भरोसे चल रहा है। जिले के सेवायोजन अधिकारी का प्रभार देख रहे अधिकारी के पास पहले से ही उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जिले का प्रभार है। कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों के सात अन्य पद भी खाली हैं जिससे कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ रहा है।
सेवायोजन कार्यालय में स्वीकृत 14 पदों के सापेक्ष एक वरिष्ठ अधिकारी, चार स्थायी कर्मचारी और दो संविदा कर्मचारी तैनात हैं। कार्यालय में जिला सेवायोजन अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, अनुसेवक का पद रिक्त है। शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में सहायक सेवा योजन अधिकारी, अनुदेशक कंप्यूटर, अनुदेशक सचिवीय पद्याति, अनुदेशक आशुलिपिक के पद रिक्त चल रहे है। यहां अनुदेशक भाषा और अनुसेवक के पद संविदा के भरोसे चल रहे हैं।
अधिकारी और कर्मचारियों की कमी से रोजगार मेलों का आयोजन, बेरोजगारों का पंजीकरण करने, पंजीकृत युवाओं को पंजीकरण संख्या उपलब्ध कराने, सरकारी और निजी नौकरियों के लिए युवाओं से संवाद करने के साथ ही कार्यालय के अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी कार्यालय पर है। महत्वपूर्ण पद रिक्त होने के चलते यह कार्य लंबे समय से प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों की कमी के चलते कई जरूरी कार्य भी महीनों तक लटके रहते हैं।
विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय के रिक्त पदों पर कार्मिकों की नियुक्ति के लिए हर माह शासन को रिर्पोट भेजी जाती है। उम्मीद है कि शासन स्तर से जल्द रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू की जाएगी।
आर के पंत, प्रभारी सेवा योजन अधिकारी बागेश्वर