{"_id":"64c5580f9985e72dae050d28","slug":"people-face-poblems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-131-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जंगली सुअरों फसलों को कर रहे चट, काश्तकार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जंगली सुअरों फसलों को कर रहे चट, काश्तकार परेशान
Sat, 29 Jul 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के अंतर्गत जंगली सुअर खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कर रहे हैं। सुअरों का झुंड आए दिन आबादी में पहुंच जाता है और खेतों में साग सब्जी के पौधों को नष्ट कर देता है। कौसानी, सौली, लौबांज, दियोरड़ा, सौली, बदरीनाथ, डोबा, नौघर के काश्तकारों ने वन विभाग से जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग की है। रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि जंगली सुअरों को मारने का कुछ समय पहले वन विभाग ने काश्तकारों को मारने का अधिकार दिया था। अब वापस ले लिया है। संवाद
विज्ञापन