फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People are troubled by landslide on Badiyakot-Borbalda road

Bageshwar News: बदियाकोट-बोरबलड़ा सड़क पर भूस्खलन से लोग परेशान

Sat, 14 Jun 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 14 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by landslide on Badiyakot-Borbalda road
कपकोट के बोरबलड़ा सड़क में गिरे बोल्डर को हटाते श्रमिक। स्रोत-बंटी कोरंगा
कपकोट/बागेश्वर। मानसून पूर्व ही सड़कें भूस्खलन की चपेट में आने लगी हैं। बदियाकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बोरबलड़ा को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। अचानक सड़क पर भूस्लखन होने से वाहन भी घंटों फंस रहे हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर ममगई और फार्मासिस्ट आरती तिरुवा राप्रावि समडर, राजूहा भराकांडे में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच करने गए थे। इस दौरान मौसम खराब हो गया। बारिश के दौरान सड़क पर भूस्खलन होने लगा। करीब 1.30 बजे स्वास्थ्य टीम से वापस लौट रही थी। गांव से करीब दो-तीन किमी दूर आने के बाद उनका वाहन मलबे में फंस गया। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और श्रमिक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कोरंगा ने बताया कि श्रमिकों ने रास्ते में गिरे बोल्डर और मलबा हटाकर सड़क को वाहन चलने लायक बनाया। काफी मशक्कत के बाद धक्का लगाकर वाहन को भूस्खलन वाली जगह से बाहर निकाला जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश आने पर तीन-चार महीने काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि बारिश के दौरान कई जगहों पर भूस्खलन की समस्या रहती है। मलबा हटाने के लिए सड़क पर जेसीबी मशीन लगी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed