फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People are angry over the use of soil instead of sand in the construction of the security wall.

Bageshwar News: सुरक्षा दीवार के निर्माण में रेत की जगह मिट्टी लगाने से लोग नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
People are angry over the use of soil instead of sand in the construction of the security wall.
कांडा (बागेश्वर)। कांडा-रावतसेरा मोटर मार्ग पर चल रहे सुरक्षा दीवार के निर्माण की गुणवत्ता पर क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाए हैं। लोगों की शिकायत के बाद ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी ने कार्य का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने को कहा है।
विज्ञापन

सड़क पर भद्रकाली मंदिर के समीप इन दिनों सुरक्षा दीवार का निर्माण चल रहा था। दीवार बनाने में रेत की जगह स्थानीय मिट्टी लगाई जा रही थी। ब्लॉक प्रमुख ने निरीक्षण के दौरान रेत में खामी देखी तो तत्काल विभागीय अधिकारी को फोन मिलाया। उन्होंने सड़क में चल रहे कार्य की जांच करने की मांग की और सुधारीकरण के कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने दीवार निर्माण में लगाई जा रही सामग्री की भी जांच कराने को कहा। लोनिवि के ईई एसके पांडेय ने कहा कि सड़क में हो रहे निर्माण कार्य की जांच की जाएगी। गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed