फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   penalty will be imposed on putting Hurdings banner without permission

मेले में बिना अनुमति होर्डिंग्स बैनर लगाया तो पड़ेगा जुर्माना

Tue, 08 Jan 2019 10:35 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Tue, 08 Jan 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
penalty will be imposed on putting Hurdings banner without permission
बागेश्वर में सजने लगा मेला - फोटो : अमर उजाला

उत्तरायणी मेले में बिना अनुमति के होर्डिंग्स और बैनर लगाने के खिलाफ नगर पालिका डंडा चलाएगी। इन बैनरों और होर्डिंग्सों को हटाने के साथ ही बैनर स्वामियों के खिलाफ भी जुर्माना किया जाएगा।

विज्ञापन

 
उत्तरायणी मेले में हर साल 40-50 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई कंपनियां, दुकान, व्यापारी अपनी ब्रांडिंग के लिए बिना अनुमति के होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर चस्पा कर देते हैं। इससे नगर पालिका को राजस्व का नुकसान होता है। 
विज्ञापन


वहीं आड़े तिरछे  ढंग से लगे अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर से बदइंतजामी बढ़ती है। इस पर सख्त निर्णय लेते हुए पालिका मेले शुरू होने से पूर्व अभियान चलाने जा रही है। इसमें बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स, बैनर आदि हटाकर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तरायणी मेले में बिना अनुमति लगे अवैध होर्डिंग्स, बैनर पोस्टर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे बैनर, पोस्टर हटाने को कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही इन्हें लगाने और लगवाने वाले दोनों के खिलाफ जुर्माना होगा। - राजदेव जायसी,  ईओ, नगर पालिका बागेश्वर 


चुनाव के पोस्टर, बैनर पर भी चलेगा डंडा 
बागेश्वर। चुनाव के दौरान शहर की दीवारों, यूनीपोल, बिजली के पोल पर लगाए होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर को मेले से पूर्व नहीं हटाया गया तो नगर पालिका इनके खिलाफ भी अभियान चलाएगी। पालिका ने चेतावनी दी है कि यदि उत्तरायणी मेले से पूर्व इनको नहीं हटाया गया तो पालिका अभियान चलाकर सफाई करेगी और पोस्टर, बैनर स्वामियों से जुर्माना वसूला जाएगा।

मेले में दूूधिया रोशनी से जगमग होगा कपकोट
कपकोट (बागेश्वर)। नगर में 15 जनवरी से शुरू हो रहा उत्तरायणी मेला इस बार दूधिया रोशनी से जगमग रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने बताया कि केदारेश्वर मैदान में तीन, तहसील रोड कपकोट के तिराहा, यूको बैंक और भराड़ी- सोंग-शामा तिराहे पर एक-एक फ्लड लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा नगर में इस बार दो सौ स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं। इनमें से मंडलसेरा, कपकोट बाजार और खीरगंगा वार्ड में यह काम पूरा हो चुका है। शेष अन्य वार्डों में स्ट्रीट लाइटें जल्दी ही लगा दी जाएंगी। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम भी तेजी से चल रहा है।

कपकोट में उत्तरायणी मेले के लिए समितियां गठित
कपकोट (बागेश्वर)।
नगर में उत्तरायणी मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेला बाराही मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर जूहा भराड़ी और केदारेश्वर मैदान में लगेेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने बताया कि मेले को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए भराड़ी वार्ड के सभासद दीपक ऐठानी की अध्यक्षता में नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था समिति, मंडलसेरा की सभासद शामली देव की अध्यक्षता में प्रचार-प्रसार फैलक्सी, पोस्टर बैनर समिति, शिवालय वार्ड की सभासद गोपा देवी की अध्यक्षता में खेल समिति, ऐठाण वार्ड की सभासद हेमा देवी की अध्यक्षता में मां बाराही देवी मंदिर में मंच संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, कपकोट बाजार के सभासद तनुज तिरूवा की अध्यक्षता में केदारेश्वर के खेल मैदान में मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, पालीडुंगरा वार्ड के सभासद प्रवीण ऐठानी की अध्यक्षता में साज-सज्जा, मंच लाइट और टेंट समिति, खीरगंगा वार्ड के सभासद डुंगर सिंह रावत की अध्यक्षता में अलाव, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था समिति और सुरेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में विद्यालय समंवय कार्यक्रम समिति गठित की है।

बागनाथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चौकस हो
बागेश्वर।
श्री बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी लोकेेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपकर उत्तरायणी मेले को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। कहा कि 15 जनवरी मकर संक्रांति से लेकर 17 जनवरी तक बागनाथ मंदिर में सुुबह चार बजे से ही अंदर और बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। उन्होंने लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुरुष-महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाने की मांग की है। वहां प्रधान पुजारी भरत रावल, समिति अध्यक्ष नंदन रावल, संजय रावल, चंदन गढ़िया, बाला दत्त तिवारी, राजा साह गंगोला, सुंदर रावल, महिपाल सिंह भरड़ा, खीमानंद पंत आदि थे।



उत्तरायणी मेले परिसर में मांस, बिरयानी की दुकानों का विरोध
बागेश्वर।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मंगलवार को सैंज स्थित हनुमान मंदिर में बैठक की। इसमें जिलाध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि उत्तरायणी मेले में श्मशान बगड़ में लगने वाली दुकानों का पूरा विरोध किया जाएगा। मंदिर और आसपास बिरयानी, मीट बेचने का भी विरोध किया जाएगा। उन्होंने मंदिर मेें बाहर से दुकान लगाने आ रहे लोगों के सत्यापन की भी मांग की। इस मौके पर तय हुआ कि माघ पर हिंदू परिषद खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित करेगा। बैठक में नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पंकज मेहता को नगर अध्यक्ष, भोपाल गड़िया कपकोट नगर अध्यक्ष, विजय परिहार बजरंग दल सह संयोजक, नगर संयोजक पंकज पांडे, राकेश भोज गौ सेवा प्रमुुख, कुलदीप नगरकोटी जिला सुरक्षा प्रमुख, अर्जुन थापा नगर सह संयोजक, हिमांशु नगरकोटी नगर मीडिया प्रमुख, नीतिन जोशी जिला सह सत्संग प्रमुख चुना गया है। वहां संजय नेगी, भुवन लोहनी, कुंदन टंगडिया, मुकेश सिंह, रोहित, विक्की, धीरज  गड़िया, भानु तिवारी, नरेंद्र धामी, पूरन सिंह आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed