फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PC of Congress

कांग्रेसियों ने सरकार पर लगाए विफलता के आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
PC of Congress
बागेश्वर में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को विफल बताया। कहा कि सरकार को जनहित के कामों से कोई लेनादेना नहीं है। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) लागू कर लोगों को मकान तक नहीं बनाने दिए जा रहे हैं। कांग्रेसियों ने डीएम से जिला पंचायत में हुई नियुक्तियों की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल हो गया है। लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। सरकारी स्कूलों में फर्नीचर तक की व्यवस्था नहीं है। समायोजन और शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई में बाधा आ रही है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि प्रदेश में विकास के पहिये पूरी तरह जाम हो गए हैं। डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन खराब हो गए हैं। सरकार वित्तीय प्रबंधन में फेल हो गई है। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी सरकार के पास बजट नहीं है। कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगड़िया ने कहा कि भाजपा ने किसानों के लोन माफ करने का झूठा वादा किया, इसका प्रतिफल भोगना पड़ेगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध का आंकड़ा रोज बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसियों ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिला पंचायत में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तीन पदों पर हुई नियुक्तियों की जांच की भी मांग की गई। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज कोरंगा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, बहादुर बिष्ट, विनोद पाठक, जगदीश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed