फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Patwari's performance on demands

मांगों को लेकर पटवारियों का प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Tue, 12 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Patwari's performance on demands
बागेश्वर में प्रदर्शन करते पटवारी।  - फोटो : अमर उजाला

पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ में लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से रोष है। गुस्साए कर्मियों ने मंगलवार को तहसील प्रांगण में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह मेहता के नेतृत्व में तहसील में एकत्र हुए हुए। यहां हुई सभा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेहता ने कहा कि संगठन लंबित मांगों को लेकर लंबे समय संघर्षरत है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने, उच्चीकृत वेतनमान एक जनवरी 2006 से लागू करने, सेवा नियमावली संशोधित करने, सेवानिवृत्त तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को संविदा पर नहीं रखने, नायब तहसीलदारों के पदों पर रैंकर्स परीक्षा से भरने, राजस्व सेवकों के पदों को डाइंग कैडर से मुक्त करते हुए रिक्त पदों पर भर्ती करने, सात साल की सेवा के राजस्व निरीक्षक का प्रशिक्षण देने, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर डीपीसी बैठाने, राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने और नायब तहसीलदार के पदों पर कलक्ट्रेट लिपिकीय संवर्ग संग्रह अमीनों के कोटे से नहीं भरने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में जगदीश परिहार, आनंद पुरी, त्रिभुवन बोरा, मोहन भाकुनी, पंकज, सुरेश राठौर, संजय कुमार, रमेश चंद्र और भूपाल सिंह मटियानी आदि थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed