{"_id":"5eb43ca48ebc3e905f481cae","slug":"parking-in-sarayu-pul-bageshwar-bageshwar-news-hld382299629","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू पुल को बना दिया पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू पुल को बना दिया पार्किंग स्थल
विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू पुल पर खड़े वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल के पास सरयू पुल को पार्किंग स्थल बुना दिया गया है। पुल पर भारी संख्या में वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे पुल के लिए खतरा हो रहा है।
चार मई से निजी वाहनों के संचालन में मिली छूट के बाद जिला अस्पताल के पास स्थित सरयू पुल का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में हो रहा है। अस्पताल और बाजार आने वाले अधिकतर लोग पुल पर वाहन खड़े कर दे रहे हैं। इससे कई बार जाम भी लग जा रहा है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी इससे परेशानी हो रही है। रोजाना पुल पर लोग अपने निजी वाहन पार्क कर देते हैं। इस कारण कई बार एंबुलेंस को भी पुल से गुजरने में परेशानी होती है। सरयू पुल लावारिस पशुओं का भी अड्डा बन चुका है। लोनिवि के एई भुवन जोशी ने बताया कि पुल की भार क्षमता 20 टन है। पुल पर वाहनों को पार्क करना गलत है। इससे पुल पर वाहनों का अनावश्यक बोझ पड़ता है। लोगों को पुल पर वाहन पार्क नहीं करने चाहिए।
पुल वाहनों के पार्किंग के लिए नहीं बनी है। यदि कोई अनावश्यक रूप से पुल पर वाहन पार्क करते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- महेंद्र प्रसाद यातायात प्रभारी बागेश्वर।