{"_id":"6b57378b04e9af24ca8d8c0f4da18c2e","slug":"panchayat-office-locks-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंचायत कार्यालय के ताले खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत कार्यालय के ताले खुले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट ( बागेश्वर)।
Updated Tue, 18 Aug 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत के ईओ हरिचरण सिंह से हुई वार्ता पर पंचायत कार्यालय के मकान मालिक भूपाल सिंह गढ़िया ने कार्यालय पर जड़े ताले खोल दिए हैं।
विज्ञापन
ईओ ने मकान मालिक को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित किराया निर्धारण कमेटी की 18 अगस्त को बैठक हो रही है।
कमेटी मकान का जो भी किराया निर्धारित करेगी उसका एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। इससे संतुष्ट होकर गढ़िया ने कार्यालय पर लगाए गए ताले खोल दिए।