फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Padyatra stamped from Tankupar to Kyoni

Bageshwar News: टनकुपर से क्योनी तक पदयात्रा पर लगी मुहर

Thu, 06 Apr 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 06 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Padyatra stamped from Tankupar to Kyoni
कौसानी में सरला बहन की जंयती पर हुई संगोष्ठी में मंथन करते सर्वोदयी नेता। संवाद 
गरुड़ (बागेश्वर)। समाजसेवी सरला बहन की जयंती समारोह के दूसरे दिन अनासक्ति आश्रम में सरला बहन की पुस्तक पर्वतीय विकास की सही दिशा पर गहन चिंतन मनन किया गया। संगोष्ठी में टनकपुर से क्योनी तक पदयात्रा निकालने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

डॉ. शेखर पाठक ने कहा कि सरला बहन की उत्तराखंड के विकास के लिए जो सोच थी वह आज तक साकार नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास लिए गांव की चौपाल में आज भी योजनाएं नहीं बन रही हैं। सरकार अपने चहेतों के विकास के लिए वर्षों से योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि अनुयोजित विकास से भूस्खलन आदि घटनाएं बढ़ रही हैं। संगोष्ठी में टनकपुर से क्योनी तक पदयात्रा निकालने पर मुहर लगी।
विज्ञापन

नदी बचाओ आंदोलन के प्रमुख सदन मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में नदियों को बचाने की काफी जरूरत है। जल संवर्धन के लिए कागजों में नहीं धरातल पर काम होने चाहिए। संगोष्ठी के दौरान जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित राधा बहन को सम्मानित भी किया गया। संगोष्ठी में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, राजीव लोचन साह, बची सिंह बिष्ट, अनिरुद्ध जडेजा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, सदन मिश्रा, गोपाल, डाॅ. वसुधा पंत, विजय शंकर शुक्ल, दिनेश लाल, राजीव नयन बहुगुणा, समीर रतुड़ी, इंद्रेश मैखुरी, पीसी तिवारी, प्रभात ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed