फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Outstanding performing girls awarded

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाएं की गईं पुरस्कृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Outstanding performing girls awarded
बागेश्वर में मेधावी बालिका को सम्मानित करते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शिक्षक दिवस पर शिक्षा विभाग और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग का संयुक्त कार्यक्रम हुआ। इसमें डीएम विनीत कुमार ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बालिकाएं बालकों से किसी मायने में कम नहीं हैं। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि जीवन का लक्ष्य तय कर उसकी प्राप्ति के लिए उपाय किए जाने चाहिए। डीएम ने हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली विवेकानंद विद्या मंदिर हाईस्कूल बीसा नाकुरी की छात्रा मनीषा रावत (97 प्रतिशत), सैनिक हाईस्कूल की छात्रा मीनाक्षी पांडे (95 प्रतिशत), विवेकानंद विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा की छात्रा हिमानी बिष्ट (94.6 प्रतिशत), रिया धामी (93.6 प्रतिशत), जीजीआईसी भटखोला की छात्रा प्रीति नेगी ने (93.4 प्रतिशत) इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए जीआईसी सिरकोट की छात्रा अंजलि सती (94 प्रतिशत), नेहा कांडपाल (90.4 प्रतिशत), विवेकानंद गरुड़ की छात्रा रश्मि जोशी (88.2 प्रतिशत), विवेकानंद विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा की छात्रा राधा तिवारी (88.2 प्रतिशत), विवेकानंद गरुड़ की छात्रा रुचि आर्या (87.4) को दो-दो हजार रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राजकीय जूनियर हाईस्कूल उनियाधुर कपकोट को शत-प्रतिशत परीक्षाफल के लिए 10-10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर, धुर, राजकीय हाईस्कूल भतड़िया, मंतोली, जीआईसी सिरकोट, भटखोला को अच्छे परीक्षाफल के लिए पांच-पांच हजार की राशि देकर पुरस्कृत किया गया। प्रवक्ता दीप जोशी ने संचालन किया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, प्रभारी सीईओ प्रमोद तिवारी, डीईओ बेसिक पद्मेंद्र सकलानी, डीपीओ बाल विकास राजेंद्र प्रसाद बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed