{"_id":"58f662784f1c1b38744728da","slug":"organisations-gets-mobilised-against-liquor-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खोलने के खिलाफ कांडा में कई संगठन लामबंद हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खोलने के खिलाफ कांडा में कई संगठन लामबंद हुए
अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का विरोध जारी है। ग्रामीणों के विरोध के कारण तहसील प्रशासन और आबकारी विभाग को शराब की दुकान के संचालन के लिए भवन नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को कांडेकन्याल क्षेत्र में शराब की दुकान के लिए भवन चयनित करने की सूचना मिलने से लोगों में नाराजगी फैल गई।
कांडा पड़ाव क्षेत्र के लोगों ने पड़ाव में किसी भी सूरत में शराब की दुकान नहीं खुलने देने की चेतावनी दी है। कांडा पड़ाव और कांडेकन्याल में शराब की दुकान खोलने के विरोध में तमाम संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ लामबंदी शुरू कर दी है।
एसडीएम को लिखे पत्र में कांडा पड़ाव क्षेत्र के लोगों ने कहा कि पूर्व में कांडा पड़ाव क्षेत्र से शराब की दुकान को हटाने के लिए आंदोलन चलाया था। कांडा पड़ाव एक धार्मिक स्थल है। यहां पर इंटर कॉलेज भी है। लोगों का कहना है कि सिलंगखेत तोक में शराब की दुकान खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में शराब की दुकानें खोलने का पूरा विरोध किया जाएगा। कहा कि जबरन दुकान खोलने का प्रयास किया गया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस दौरान होने वाली किसी भी घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल, पंचायत प्रतिनिधि, कुमांऊ शिल्पकार संगठन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीप चंद्र कांडपाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी सहित तमाम क्षेत्रवासी शामिल थे।