फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Opposition to link Kholiagaon with Chaunra-Padhai route

चौंरा-कमद-पड़ाई सड़क को खोलियागांव पहुंचाने से गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Opposition to link Kholiagaon with Chaunra-Padhai route
बागेश्वर के हनेर्या में सड़क की मांग को लेकर रोष जताते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। चौंरा-कमद-पड़ाई मोटर मार्ग को खोलियागांव से जोड़ने पर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर खड़िया पट्टाधारकों के दबाव में सड़क का सर्वे बदलने का आरोप लगाया और मार्ग को तय सर्वे के अनुसार बनाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को अनेरिया, ककड़ात, ठांगा, कमद, पड़ाई, गोरखेत, पंचोड़ा और सिरमोली के ग्रामीणों ने हनेर्या में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले दस वर्ष से लोग मोटर मार्ग के लिए संघर्ष कर रहे थे। फरवरी 2019 में मोटर मार्ग का निर्माण शुरू हुआ तो उम्मीद थी कि जल्द ही क्षेत्रवासियों को वाहन सुविधा मिलेगी, लेकिन विभाग ने सड़क का सर्वे बदलकर उसे खोलियागांव से जोड़ दिया। कहा कि मोटर मार्ग का कई बार सर्वे होने के बाद काम शुरू हुआ था। सड़क चार अंबेडकर गांवों को जोड़ते हुए जानी थी, लेकिन खड़िया खदानों के कारण लोगों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि खोलियागांव में पहे से ही दो सड़कें बन चुकी हैं, ऐसे में इस सड़क को गांव से जोड़ने का कोई औचित्य नहीं था। ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग को मूल सर्वे के अनुसार बनाकर क्षेत्रवासियों को लाभान्वित करने की मांग की। लोगों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान छातीखेत महेश सिंह कालाकोटी, पूर्व प्रधान प्रकाश राम दास, भवान पुरी, गोपाल सिंह कर्म्याल, सुंदर सिंह रौतेला, सेवानिवृत कैप्टन खुशाल सिंह कालाकोटी, जगत सिंह कालाकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed