फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Opposition for reducing government stake in LIC

एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी कम करने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition for reducing government stake in LIC
बागेश्वर में विधायक चंदन राम दास को ज्ञापन सौंपते एलआईसी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी। संवाद न्य - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बीमा कर्मचारी संघ बागेश्वर ने शेयर मार्केट में एलआईसी की सूचीबद्धता और इसमें सरकारी हिस्सेदारी को कम करने के सरकार के प्रयासों का विरोध किया है।
विज्ञापन

बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बसंत बल्लभ कांडपाल, सचिव नंदन सिंह धामी ने विधायक चंदन राम दास को सौंपे ज्ञापन में मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि सरकार ने देश के सर्वाधिक मूल्यवान सार्वजनिक वित्तीय संस्थान में अपने हिस्से की पूंजी के एक निश्चित भाग को बेचने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सरकार के इस फैसले से बीमा धारकों के साथ-साथ अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी कम होना चिंताजनक है। वित्त मंत्रालय के तहत निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग ने एलआईसी के आईपीओ को संबंधित प्रक्रिया में सलाहकारों की नियुक्ति को अंतिम रूप दे दिया है। संगठन ने सरकार के इस प्रयास को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि सरकार बगैर संसद को विश्वास में लिए एलआईसी के संबंध में मनमाना फैसला ले रही है। इस लोगों ने केंद्र सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed