फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Opposed to opening liquor shop

शराब की दुकान खोलने का विरोध किया 

Mon, 03 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 03 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Opposed to opening liquor shop
ज्ञापन देते भनार के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर कपकोट-तेजम सड़क के शामा में खुली शराब की दुकान भनार गांव में खुलने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में आक्रोश भड़कने लगा है। गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी। जिलाधिकारी को ज्ञापन भनार गांव में किसी भी हालत में शराब की दुकान न खोलने की मांग की। कहा कि प्रशासन ने गांव में शराब की दुकान खोली तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि  ग्राम पंचायत के शिखर की चोटि में श्री श्री 1008 मूल नारायण और समाल गांव में बंज्यैण देवता के भव्य मंदिर हैं। आस्था के प्रतीक इन धामों में दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं। यह क्षेत्र हीरामणि ग्लेशियर जाने वाले मार्ग पर पड़ता है। इसके अलावा इंटर कालेज शामा और अन्य स्कूलों को बच्चे जाते हैं। कहा कि गांव और इसके आसपास शराब की दुकान खुली तो हर कोई परेेशान होगा। 
विज्ञापन



इससे महिलाओं की परेशानियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने जिलाधिकारी  से शामा की शराब की दुकान को किसी भी हालत में भनार गांव में न खोलने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान पार्वती देवी, पूर्व प्रधान कुंदन कोरंगा, बीडीसी सदस्य नंदी देवी, लक्ष्मण सिंह, पान सिंह, गोविंद कोरंगा , प्रेम सिंह, कुंदन सिंह और कुंवर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed