{"_id":"62ed50eb539e1d47d368b585","slug":"opd-hike-in-bageshwar-district-hospital-bageshwar-news-hld471496728","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार से बढ़ रहे बीमार, अस्पताल में ओपीडी 500 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार से बढ़ रहे बीमार, अस्पताल में ओपीडी 500 के पार
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल की पर्ची काउंटर पर लगी लोगों की भीड़।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पल-पल बदलता मौसम लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। मौसम की मार से बीमारियों में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में सामान्य दिनों की अपेक्षा जांच कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना 500 से अधिक की ओपीडी हो रही है। चिकित्सक मरीजों का उपचार करने के साथ उन्हें खानपान संबंधी सावधानी बरतने की भी सलाह दे रहे हैं।
जिले में रात के समय बारिश और दिन में मौसम सामान्य रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। नगरीय क्षेत्र के लोग जहां उमस से परेशान हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बारिश से अपेक्षाकृत मौसम सुहावना बना है। हालांकि मौसम का यह बदलता मिजाज कई तरह की बीमारियां लेकर आ रहा है। बारिश के दिनों में जहां जल जनित बीमारियां बढ़ रही हैं, वहीं मच्छरों से होने वाले रोग भी हो रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि सामान्य दिनों में अस्पताल में 300 से 350 के बीच ओपीडी होती है। बारिश के दिनों में 450-550 तक मरीज जांच कराने आ रहे हैं। अधिकांश लोग वायरल फीवर, पेट संबंधी परेशानी और एलर्जी के बीमार हैं। जिन्हें उपचार करने के साथ ताजा भोजन करने, पानी उबाल कर पीने, अधिक बारिश या धूप से बचाव करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला अस्पताल की ओपीडी 331
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को 331 रही। जिला अस्पताल में बुखार, सर्दी जुकाम, खांसी, दस्त आदि रोगों के मरीज बढ़े हैं।
डॉक्टरों ने कहा कि इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए, खासकर बच्चों का। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है। जब मौसम बदलता है तो बहुत जल्द बच्चे बीमारियों के संपर्क में आ सकते हैं। उन्हें ताजा भोजन का ही सेवन कराएं और पानी का विशेष ध्यान कराएं।
इन बातों का रखें ध्यान
1- नाखून की सफाई करें
2- फलों को धोने के बाद ही खाएं
3- पानी उबालकर ही पीयें
4- बगैर डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन न करें
मौसम बदल रहा है जिसके चलते बीमारी बढ़ रही है। बच्चे इस मौसम में ज्यादा बीमार होते है। बच्चों की साफ सफाई पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। डाक्टर की सलाह के बाद ही दवाओं का सेवन करें। पानी ज्यादा से ज्यादा पिलाएं।
डॉ मनीष पंत, बाल विशेषज्ञ जिला अस्पताल अल्मोड़ा।