{"_id":"62b8b1b150b7290e535a297f","slug":"one-died-bageshwar-news-hld4671666107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
कपकोट-कर्मी रोड पर गोदियाधार में खाई में गिरी पिकप। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर पिकअप खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
ग्राम कालागढ़, ओखलकांडा (नैनीताल) निवासी गौरव मेवाड़ी पुत्र वीरेंद्र सिंह मेवाड़ी रविवार सुबह करीब नौ बजे हल्द्वानी से पिकअप वाहन में शटरिंग का सामान लेकर कर्मी की ओर जा रहा था।
सरण से पहले गोदियाधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना कपकोट थाने में दी। एसआई वंदना चौहान और विवेक चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया जहां इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि कर्मी को जाते समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने अवरोधक को तोड़ते हुए करीब 200 मीटर नीचे जा गिरा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।