फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   On the night of Jagran, the market of Jhoda-Bhagnaul adorned in Chowk Bazaar,

जागरण की रात चौक बाजार में सजी झोड़ा-भगनौल की महफिल,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
On the night of Jagran, the market of Jhoda-Bhagnaul adorned in Chowk Bazaar,
बागेश्वर के चौक बाजार में बुधवार की रात भगनौल गाते लोक कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में दूर दराज से आने वाले लोगों ने जागरण की रात चौक बाजार और बागनाथ मंदिर में झोड़ा, भगनौल और भजन गायन किया। चौक बाजार में देर रात तक महफिल सजी रही। अलाव की तपिश के बीच कलाकारों ने लोक गायन कर रात गुजारी। बागनाथ मंदिर में ठहरे लोगों ने भी भजन गायन और आराधना कर मकर संक्रांति के सूरज उगने का इंतजार किया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर सरयू स्नान और बागनाथ दर्शन की आकांक्षा लेकर कई श्रद्धालु एक दिन पहले ही जिला मुख्यालय पहुंच गए। अन्य सालों की तरह इस बार भी चौक बाजार में झोड़ा, भगनौल, न्योली, छपेली की महफिल सजी। खरही मंडल, कत्यूर घाटी और सोमेश्वर की बोरारौ घाटी के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने देर रात तक लोकगीतों के विभिन्न विधाओं के माध्यम से एक दूसरे का मनोरंजन किया। इस दौरान चौक बाजार बरमा वे त्यार लिजि धपेली लाई, गोविंदी त्यर मैत को जोगि अरौ छौ सहित कई लोकगीत पेेश किए गए। इसके अलावा कुमाऊंनी आंण-काथ (लोकोक्तियां और मुहावरे) भी सुनने को मिले। इधर बागनाथ मंदिर में ठहरे लोगों ने पारंपरिक और आधुनिक भजनों के साथ भगवान शिव की स्तुति की। ग्रामीणों की महफिल का आनंद लेने पहुंचे प्रदीप, महेंद्र आदि ने बताया कि इस साल चौक बाजार में हुए कार्यक्रम में अन्य सालों की तरह उत्साह नहीं था। कोरोना के लोग डरे थे तो प्रशासन की सख्ती करने की आशंका भी उन्हें भयभीत कर रही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed