फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Olympian Nitendra Rawat and honored to eco-

ओलंपियन नितेंद्र रावत और पूजा मेहरा को किया सम्मानित

Thu, 08 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Olympian Nitendra Rawat and honored to eco-
सम्मानित करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला

रियो ओलंपिक से घर लौटे अणां गांव निवासी नितेंद्र रावत और एवरेस्ट विजेता पूजा मेहरा निवासी तैलीहाट को कोट भ्रामरी नंदा अष्टमी मेले में सांसद प्रदीप टम्टा ने कोट भ्रामरी सांस्कृतिक मंच पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विकास खंड गरुड़ के दोनों युवा प्रतिभाओं ने राज्य ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन



सांसद टम्टा ने कहा कि विकास खंड गरुड़ के अणां गांव निवासी नितेंद्र रावत ने रियो में प्रतिभाग कर उत्तराखंड ही नहीं देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि नितेंद्र ने युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि तैलीहाट की पूजा मेहरा उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की एवरेस्ट फतह करने वाली पहली बालिका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार दोनों को हर संभव मदद करेगी। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, मेला कमेटी के अध्यक्ष भरत फर्स्वाण गोपाल दत्त भट्ट, विपिन उप्रेती, विधायक चंदन दास, विक्रम शाही, शिव सिंह बिष्ट, डीसी पांडे, प्रकाश कोहली, जगदीश कुनियाल आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed