फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   old house in bageshwar

जिसका डर था वही हुआ, गिर गई जर्जर मकान की छत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
old house in bageshwar
बागेश्वर के कत्यूर बाजार में टूटी जर्जर मकान की छत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आखिरकार जिसका डर था, वही हुआ। सोमवार रात नगर के कत्यूर बाजार स्थित जर्जर भवन की छत भरभरा कर गिर गई। हालांकि रात का समय होने से लोग बच गए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में जर्जर मकान के गिरने का खतरा शीर्षक से खबर प्रकाशित थी। व्यस्ततम कत्यूर बाजार में झूलापुल के पास स्थित मकान काफी जर्जर हो चुका है। इस मकान में सोमवार शाम तक पत्थर के स्लेट वाली छत मौजूद थी लेकिन रात में किसी समय इस छत का एक ओर का हिस्सा ध्वस्त हो गया। छत के कुछ अवशेष रास्ते में भी गिरे लेकिन रात का समय होने से इसकी चपेट में कोई नहीं आया। मकान के नीचे कुछ लोग फड़ लगाकर व्यापार करते हैं। अगर यह छत दिन के समय गिरती तो हादसा हो सकता था। इस जर्जर मकान से आसपास रहने वाले लोग डरे हुए हैं। उनका कहना है कि इस मकान की दीवार भी गिरने की आशंका है। इसलिए मकान को ध्वस्त कर संभावित खतरे को टाला जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि मकान मालिक नगर से बाहर रहते हैं। इसलिए मकान वीरान है। डीएम रंजना राजगुरु ने नगरपालिका और राजस्व विभाग से मकान की स्थिति का पता लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed