फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Oath For Voting

मतदाताओं को दिलाई वोट देने की शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Oath For Voting
बागेश्वर के कपकोट बाजार में मतदाता जागरुकता के तहत हस्ताक्षर कर मतदान करने का संकल्प लेते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप की टीम ने रविवार को कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र से जागरूकता अभियान की शुरुआत की। टीम चीराबगड़, रीठाबगड़, दुलम, बांसे, सलिंग, सौंग, मुनार और सूपी गांव तक गई। इस दौरान कई स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। कम मत प्रतिशत वाले बूथों में लोगों को बिना किसी प्रलोभन या भय के वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप के टीम के सदस्य प्रधानाचार्य दयाल चंद्र जोशी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वहां पर राम चंद्र जोशी, दीवान सिंह ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन

नये मतदाताओं को किया सम्मानित
गरुड़ (बागेश्वर)। स्वीप की टीम ने विकास खंड के विभिन्न गांवों में जाकर दिव्यांग और नव मतदाताओं को सम्मानित किया।स्वीप अस्सी साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को शीघ्र सम्मानित करेगा। स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी ने रविवार को गोमती, लाहुर और देवनाई घाटी के गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed