फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI burnt the effigy of the Vice Chancellor

Bageshwar News: एनएसयूआई ने जलाया कुलपति का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
NSUI burnt the effigy of the Vice Chancellor
बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसर के गेट पर पुतला दहन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद
बागेश्वर। दस सूत्री मांगों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला जलाया। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिसर गेट पर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि परिसर में लंबे समय से राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता का पद खाली चल रहा है। विज्ञान संकाय और जंतु विज्ञान के लैब का भवन बनने के बाद भी संचालित नहीं हो रहे हैं। पार्किंग का उचित प्रबंधन नहीं होने से विद्यार्थियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रकाश वाच्छमी, प्रेम दानू, राहुल बाराकोटी, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed