फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI blew Modi's effigy

एनएसयूआई ने फूंका मोदी का पुतला

Sun, 06 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 06 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
NSUI blew Modi's effigy
पुतला फूंकते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पेट्रो कीमतों में वृद्धि से नाराज एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई को कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार पिछले दो महीनों में पांच बार तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर चुकी है। 
विज्ञापन



रविवार को एसबीआई तिराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने से पहले हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मोदी ने चुनाव के समय देश की जनता के साथ महंगाई कम करने का वायदा किया था। परंतु जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है महंगाई लगातार बढ़ी है। एक बार फिर तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर मोदी सरकार ने महंगाई को बढ़ाने का काम किया है। लगातार तेल के दामों में वृद्धि से सभी वस्तुएं भी महंगी होंगी। इसका खामियाजा देश की गरीब जनता को भुगतना होगा।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की इस हकीकत को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत रवात, उपाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय, कवि जोशी, अमित परिहार, चंदन धामी, कुलदीप मेहता, दीपक गड़िया, सौरभ कठायत, प्रेम प्रकाश पाठक, पंकज कांडपाल, विजय, दीपक, कुलदीप, निर्मल, प्रमोद परिहार, कमल पाठक, युवराज, हर्षित नेगी, साहिल बोरा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed