{"_id":"6aad85d1af28412367071ea4","slug":"nsui-and-abvp-factions-clash-student-leader-suffers-head-injury-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128143-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एनएसयूआई और एबीवीप गुट भिड़े, छात्रनेता का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एनएसयूआई और एबीवीप गुट भिड़े, छात्रनेता का सिर फूटा
Sat, 19 Sep 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडे परिसर में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में एनएसयूआई के छात्र नेता प्रेम दानू के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद परिसर में अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान बाहरी लोगों का दखल लगातार बढ़ रहा है। परिसर प्रशासन की ओर से मुख्य द्वार पर कड़ी निगरानी नहीं होने से बाहरी लोग आसानी से प्रवेश कर रहे हैं। इससे चुनावी माहौल हिंसक हो रहा है।
घायल छात्र नेता प्रेम दानू ने जिला अस्पताल में बताया कि उन पर हमला करने वाले कॉलेज के नियमित छात्र नहीं थे। उन्होंने हमलावरों को बाहरी तत्व बताया। इस घटना से परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। परिसर में शांति भंग होने से छात्रों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
बाहरी तत्वों के प्रवेश पर आरोप
छात्रों का कहना है कि परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था ढीली होने का फायदा उठाकर ये तत्व अंदर आ रहे हैं। प्रेम दानू ने भी अपने बयान में बाहरी लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमलावर कॉलेज के छात्र नहीं थे। इस स्थिति से परिसर का माहौल बिगड़ रहा है।
कोट -
परिसर के भीतर शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूर्व में ही आदेश जारी कर स्पष्ट किया गया है कि बिना परिचय पत्र या फीस रसीद के प्रवेश और अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने पर पूर्ण पाबंदी है। इस घटना में संलिप्त दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिसर में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा और चेकिंग व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है। - डॉ. कमल किशोर जोशी, निदेशक, पंडित बीडी पांडेय परिसर, बागेश्वर