{"_id":"62057acd68734020449495e912ceab88","slug":"nss-camp-began-in-gagrigol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गागरीगोल में एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गागरीगोल में एनएसएस शिविर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालय गरुड़ का सात दिवसीय एनएसएस शिविर प्राथमिक विद्यालय गागरीगोल में शुरू हो गया है। शिविर के उद्घाटन अवसर पर साहित्यकार मोहन जोशी ने कहा कि एनएसएस के शिविरों से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।
विज्ञापन
उन्होंने शिविरार्थियों से शिविर के दौरान सीखे अनुभवों को दैनिक व्यवहार में लाने को कहा। विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस संघ जूनियर के जिलाध्यक्ष नंदन सिंह अल्मिया ने बच्चों को एनएसएस के बारे में जानकारी दी। कहा कि एनएसएस के शिविरों से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
वहां पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रेम प्रकाश, डॉ. हेम चंद्र दुबे, डॉ. शिव प्रकाश राय, डीएस पछाई, ग्राम पधान खीम राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य भवानी राम, हरीश नेगी आदि ने विचार रखे। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन