{"_id":"5f2ee1ef8ebc3e3d032f8ab3","slug":"now-easy-movement-in-mandalasera-bageshwar-news-hld3927164199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा में अब आवाजाही आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा में अब आवाजाही आसान
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा के बना रास्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड को जाने वाला रास्ता अब काफी सुगम हो गया है। पहले मंडलसेरा के लिए दो फुट चौड़ा रास्ता था। नगर पालिका ने राज्य वित्त मद से 4.30 लाख रुपये की लागत से रास्ते का पुनर्निर्माण कर पांच फुट चौड़ा पक्का रास्ता बना दिया है।
नगर के मंडलसेरा को जाने वाला रास्ता काफी संकरा था। रास्ते में पड़े पेयजल योजना के पाइपों से आवागमन में दिक्कत हो रही थी। लोग लंबे समय से रास्ते को चौड़ा करने की मांग कर रहे थे। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने विशेष पहल कर क्षेत्र के लोगों को रास्ते के लिए जमीन देने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने रास्ते के लिए जमीन देने को हामी भरी तो पालिका ने रास्ते के पुनर्निर्माण के लिए नवंबर 2019 में राज्य वित्त मद से राशि स्वीकृत की।
मंडलसेरा में करीब डेढ़ सौ मीटर लंबा पांच फुट चौड़ा रास्ता बनकर तैयार हो गया है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सहयोग के लिए सभी भूमिधरों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि लोग पालिका का सहयोग करें तो अन्य संकरे रास्तों को भी चौड़ा बनाया जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने सुगम रास्ते के निर्माण के लिए पालिका का आभार जताया है।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष, सभासदों ने डीएम के सामने उठाई समस्याएं
बागेश्वर। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और सभासदों ने नवागत डीएम विनीत कुमार से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। डीएम से नगर के विकास पर चर्चा की। नगर में वाहनों की पार्किंग, नगर क्षेत्र में मुख्य सड़कों की नालियों के निर्माण, डिग्री कॉलेज मैदान तक इंडोर स्टेडियम से लिंक सड़क बनाने, मंडलसेरा की जलभराव की समस्या को दूर करने, कोविड-19 के कारण बंद इंडोर स्टेडियम, बैडमिंटन कोर्ट खुलवाने समेत अनेक बिंदुओं पर चर्चा की। डीएम ने नगर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में सभासद नीमा दफौटी, प्रेम सिंह, कैलाश राम, नवीन आर्य शामिल थे। संवाद