फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Notice given to Tehsil.

हाइड्रो पावर कंपनी को तहसील प्रशासन ने भेजा नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Notice given to Tehsil.
कपकोट में हाइड्रो पावर कंपनी के टनल के समीप बने गड्ढे का निरीक्षण करते विधायक और एसडीएम। विज्ञप्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हाइड्रो पावर कंपनी उत्तर भारत की टनल के पास हो रहे भू-धंसाव को लेकर तहसील प्रशासन ने कंपनी को नोटिस भेज दिया है। विधायक सुरेश गढ़िया और एसडीएम पारितोष वर्मा ने टनल का निरीक्षण किया था। विधायक के निर्देशानुसार एसडीएम ने कंपनी को जल्द टनल के समीप बने गड्ढे और पानी के रिसाव की जांच कराने और खामियों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद कंपनी ने भू वैज्ञानिकों को जांच के लिए बुला लिया है।
विज्ञापन

हाइड्रो पावर कंपनी के टनल के समीप भू-धंसाव होने से खारबगड़ गांव के लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की। बड़ेत के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात सिंह बड़ती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने इस मामले को प्रमुखता से प्रशासन के सामने रखा। ग्रामीणों का कहना था कि टनल से रिसाव हो रहा था। अब टनल के समीप गड्ढे होने से क्षेत्र के लिए खतरा पैैदा हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विधायक गढ़िया और एसडीएम वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टनल के समीप भू धसाव की शिकायत सही पाई गई जिसके बाद कंपनी को नोटिस देेने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोट
हाइड्रो पावर कंपनी की टनल से रिसाव और गड्ढे होने की शिकायत मिलने की शिकायत सही पाई गई। अगर भू-धंसाव वाले स्थान की जद में आने से खारबगड़ गांव के लिए खतरा पैदा हो सकता है। इस देखते हुए कंपनी को नोटिस देकर जल्द से जल्द भूमि की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारितोष वर्मा, एसडीएम कपकोट
तहसील प्रशासन की ओर से भूमि की जांच कराने के निर्देश मिलने के बाद भू वैज्ञानिकों को बुलाया गया है। संभवत: बुधवार को भू वैज्ञानिक यहां पहुंच जाएंगे। टनल के समीप हो रहे भू-धंसाव से फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है। भूमि में अगर कोई कमी होगी तो वह जांच के बाद सामने आ जाएगी। कमलेश जोशी, प्रबंधक उत्तर भारत कपकोट

टनल के समीप हो रहे भू-धंसाव से भविष्य में क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। निरीक्षण के बाद तत्काल तहसील प्रशासन को जांच के निर्देश दिए थे। एसडीएम की ओर से कंपनी को नोटिस भेज दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों को साफ शब्दों में बताया गया है कि अगर टनल से किसी प्रकार का नुकसान हुआ तो उसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की रहेगी। इसलिए जल्द से जल्द जांच कराकर जो भी विसंगतियां हैं, उन्हें दुरुस्त करा लें।
सुरेश गढ़िया, विधायक कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed