फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   not Upto Mark parapit

Bageshwar News: कपकोट के विधायक ने तुड़वाए पैरापिट

Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
not Upto Mark parapit
भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क पर घटिया निर्माण के खिलाफ की कार्रवाई
विज्ञापन

बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र की सड़कों में हो रहे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल भी उठते रहे हैं। ऐसे कार्यों का संज्ञान लेते हुए विधायक सुरेश गढि़या ने बदियाकोट से बोरबलड़ा तक बन रही सड़क पर बने पैरापिटों को तुड़वा दिया है। इससे पहले भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क पर भी पिछले महीने पैरापिट तुड़वाए थे।

विधायक गढिया ने बताया कि विगत दिनों सोशल मीडिया पर बदियाकोट-बोरबलड़ा में बन रहे पैरापिट का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पैरापिट निर्माण में लगाए जा रहे सीमेंट, बजरी आदि की क्वालिटी और कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। तत्काल विभागीय अधिकारियों को जांच करने और गुणवत्ताहीन कार्य होने पर पैरापिट ध्वस्त करने को कहा। जांच में शिकायत सही पाई गई थी, जिसके बाद घटिया क्वालिटी की सामग्री लगाकर बनाए गए पैरापिट तुड़वा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ताहीन और मानकाें की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed