फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Not bowing to pressure resolution

दबाव के आगे नहीं झुकने का संकल्प

Thu, 23 Jul 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Thu, 23 Jul 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात सूत्री मांगों को लेकर बागेश्वर, कपकोट और रीमा में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार सातवें दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


सभाओं में संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली ने कहा कि सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाए आंदोलन समाप्त करने के लिए दबाव डाल रही है।

 संगठन किसी भी धमकी के आगे घुटने नहीं टेकेगा। उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज  कर दिया जाएगा।

आंदोलन स्थल बाल विकास परियोजना कार्यालय बागेश्वर के प्रांगण में हुई सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मानदेय में बढ़ोतरी करके 15 हजार रुपये करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्य सेविका के रिक्त पदों को भरने, तीन सौ जनसंख्या के मानक के आधार पर मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने, आंगनबाड़ी महिला कल्याण कोष की स्थापना समेत कुल सात मांगें आज तक पूरी नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकार कोई भी हथकंडा क्यों न अपनाए, लेकिन वे संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगी। बागेश्वर में धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष लीला आर्या, पुष्पा टंगड़िया, भगवती देवी, सोनू आर्या और जानकी आदि थीं। सभा में तय किया गया कि 23 जुलाई को तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।


उधर कपकोट में धरना देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष जानकी ऐठानी, रूकमणी कोरंगा, पुष्पा शाही, कमला दानू, दीपा टम्टा, आशा जोशी, प्रभा कोरंगा, चंद्रा देवी,  मंजू, मीना, प्रभा, नीमा जोशी देवकी कोरंगा और देवकी आर्या आदि थीं।

 उधर राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय उद्यमस्थल के प्रांगण में धरना देने वालों में नाकुरी इकाई की अध्यक्ष ममता बाफिला, उपाध्यक्ष माया कोरंगा, कोषाध्यक्ष तुलसी सुरकाली, सचिव मंजू खाती, नीमा बाफिला, शोभा रैखोला और गीता आर्या शामिल थीं।

22 बीजीएस 1पी: बागेश्वर में धरना प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री।
22 बीजीएस 2पी: कपकोट  में धरना प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed