फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Vaccination in Badiyakot

बदियाकोट में नहीं पहुंचे टीके, लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
No Vaccination in Badiyakot
बागेश्वर। जिले के दूरस्थ क्षेत्र बदियाकोट (कपकोट) में कोरोना के टीके नहीं पहुंचे हैं। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, टीकाकरण की टीम न पहुंचने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। लोगों ने बदियाकोट में शीघ्र टीकाकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

बदियाकोट के लोगों को हाल में सूचना मिली थी कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना टीकाकरण के लिए क्षेत्र में पहुंचेगी। दोपहर दो बजे बाद रोज लोगों को टीके लगाए जाएंगे। इस सूचना के आधार पर पिछले तीन दिन से लोग बदियाकोट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दूरस्थ गांव सोराग, वाछम, किलपारा, तीख, बोरबलड़ा, खाती, कुंवारी आदि क्षेत्रों से लोग 20 से 25 किमी पैदल चलकर बदियाकोट पहुंच रहे हैं। बीमार, बुजुर्ग और चलने-फिरने में असहाय लोगों को घोड़े, खच्चरों से परिजन ला रहे हैं लेकिन बदियाकोट तक टीके न पहुंचने के कारण लोगों को रोज लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह इलाके संचार सेवा से भी विहीन हैं। टीके कब पहुंचेंगे, इसकी सूचना भी ग्रामीणों को नहीं दी जा रही है। बदियाकोट की प्रधान सोनू दानू ने बताया टीकाकरण न होने से लोग परेशान हैं। कई इलाकों से लोग रोज बदियाकोट पहुंच रहे हैं। इसके लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र टीकाकरण की टीम बदियाकोट भेजने की मांग की है।
मलबे के कारण सड़क बंद होने से टीकाकरण की टीम बदियाकोट नहीं पहुंच पाई। विभाग का वाहन टीम को लेकर गया है। शनिवार तक टीम बदियाकोट पहुंच जाएगी।
- डॉ. पीएस जंगपांगी, एसीएमओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed