फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Transaction in Postoffices

Bageshwar News: 138 शाखा डाकघरों में आज भी नहीं होगा लेनदेन

Thu, 04 Apr 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
No Transaction in Postoffices
सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के चलते आई दिक्कत
विज्ञापन


बागेश्वर। जिले के 138 शाखा डाकघरों में शुक्रवार को भी जमा और निकासी की सुविधा नहीं मिल पाएगी। डाक विभाग के मोबाइल दर्पण साॅफ्टवेयर के अपग्रेड होने से शाखा डाकघर से जुड़े ग्राहकों को दिक्कत होगी। शाखा डाकघरों में तीन से पांच अप्रैल तक साॅफ्टवेयर अपग्रेडेशन का काम चलेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं हो सकेगा।

इनसेट
14 उप डाकघरों में नहीं आई दिक्कत
बागेश्वर। जिले के 14 उप डाकघरों में लेनदेन का कार्य सुचारु है। हालांकि उप डाकघरों में बीते एक और दो अप्रैल को नो ट्रांजेक्शन के चलते अवकाश था। तीन अप्रैल को उप डाकघर खुले थे, लेकिन मात्र दो घंटे ही लेनदेन हो पाया था।
विज्ञापन


कोट
बागेश्वर जिले के शाखा डाकघरों में शुक्रवार तक लेनदेन सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण बाधित रहेगा। शनिवार से लेनदेन सुचारु हो जाएगा।-अनिल व्यास, डाक निरीक्षक पूर्वी मंडल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed