{"_id":"5e14cfa08ebc3e87f0307c4b","slug":"no-teacher-for-63-polytechnic-college-bageshwar-news-hld368676241","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ने वाले 63, पढ़ाने वाला कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ने वाले 63, पढ़ाने वाला कोई नहीं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
कांडा (बागेश्वर)। स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवक्ताओं के सभी नौ पद खाली हैं। इससे प्रशिक्षुओं समेत अभिभावकों में भी गुस्सा है। इससे नाराज कांडा संघर्ष समिति के सदस्यों ने वहां पद और ट्रेड बढ़ाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।
समाजसेवी सुंदर सिंह गढ़िया ने बताया कि यहां सिर्फ मेकेनिकल ट्रेड की पढ़ाई हो रही है। इसमें 63 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। इसके बावजूद यहां सृजित प्रवक्ताओं के सभी नौ पद खाली हैं। इस संस्थान में सिर्फ दो अनुदेशक और दो लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी ही तैनात हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस संस्थान की उपयोगिता बढ़ाने की मांग की है। इनमें गुसाई सिंह धपोला, प्रकाश नगरकोटी, हीरा सिंह कर्म्याल, दरबान सिंह धपोला, सोनी माजिला, शंकर जोशी, बंशीधर कांडपाल, श्याम धपोला, किशोर वर्मा, गोकुल धपोला, वीरेंद्र नगरकोटी, जितेंद्र वर्मा आदि शामिल हैं।
-
कांडा कॉलेज के नए भवन में हो कक्षाओं का संचालन
कांडा (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय कांडा के एनएसयूआई पदाधिकारियों और छात्रसंघ की डाक बंगला कांडा में जिला अध्यक्ष गोकुल परिहार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला अध्यक्ष ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को एनएसयूआई से जोड़ने और आगामी चुनावों में एनएसयूआई की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा कांडा महाविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के मूलभूत अधिकार न देने और महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में महाविद्यालय को स्थानांतरित करने में हो रही देरी पर आवाज उठाने को कहा। वहां जिला सचिव दीपक खेतवाल, प्रकाश बाछमी, कमलेश गढ़िया, वीरेंद्र नगरकोटी, छात्रसंघ अध्यक्ष संतोषी, उपाध्यक्ष वंदना नेगी, नीलम आर्य, प्रियंका भंडारी, लता कांडपाल, मीना राठौर, किरन कांडपाल आदि थे। संवाद