{"_id":"59cbe2da4f1c1bce538b4ac6","slug":"no-space-for-waste-descantation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण को जगह नहीं, गोलू मार्केट में लगे कूडे़ के ढ़ेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण को जगह नहीं, गोलू मार्केट में लगे कूडे़ के ढ़ेर
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की कथनी और करनी में काफी फर्क है और ये गरुड़ बाजार के कूड़े के ढ़ेरों से उजागर होती है। जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा गरुड़ कस्बे के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए जगह उपलब्ध नहीं होने से गोलू मार्केट में कूडे़ के ढ़ेर लग गए है। कूड़े की गंध से बहुत बड़ी आबादी को परेशानी हो रही है।
गरुड़ बाजार के कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधि दस साल से नहीं निकाल पाए। इसके चलते गोलू मार्केट में भंडी भवन के सामने कूड़े के ढ़ेर लग गए है। मालूम हो कि व्यापार संघ गरुड़ बाजार का कूड़ा अपने स्वच्छकों से हर रोज गोलू मार्केट पर लोनिवि की सड़क के किनारे गिराते आ रहा है।
सड़क में कूड़े के ढ़ेर लगने से अधिकांश लोगों ने गोलू मार्केट से बाजार को जाना बंद कर दिया है। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद ने बताया कि जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों से कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में कई बार कहा है।
विज्ञापन
टीट बाजार, गरुड़ बाजार, गोलू मार्केट, नौघर, टानीखेत, पचना, बिमोला के लोगों का कहना है कि कूड़े की गंद से हमारी रात की नींद हराम हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी का कहना है कि पंचायत समय-समय पर गोलू मार्केट से कूड़ा हटाते आ रही है। उन्होंने गरुड़ क्षेत्र के लोगों से कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।
डीएम रंजना का कहना है कि गरुड़ के एसडीएम को कूड़ाघर के लिए जमीन का चयन करने के निर्देश दिए है। डीएम ने बताया कि गरुड़ बाजार का कूड़ा निस्तारण की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप ले रही है। जमीन मिलते ही कूड़ाघर का निर्माण किया जाएगा।