फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Conectivity in Bageshwar

बागेश्वर के 67 पोलिंग बूथ संचार विहीन, वचुअल सभाओं का भी कोई लाभ नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
No Conectivity in Bageshwar
No Conectivity in Bageshwar
बागेश्वर। जिले के 67 पोलिंग बूथ संचार विहीन हैं। इन इलाकों में वर्चुअल प्रचार संभव नहीं हैं। संचार असुविधा के कारण चुनाव से संबंधित सूचनाएं एकत्र करने में भी दिक्कत आएंगी।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले की कपकोट सीट के 67 पोलिंग बूथ संचार सुविधा से महरूम हैं। कपकोट के कीमू, गोगिना, रातरकेठी, हाम्टीकापड़ी, लीती, खाती, बदियाकोट, बोरबलड़ा, कुंवारी, वाछम समेत तमाम इलाके डिजिटल इंडिया के दौर में भी संचार सेवा से नहीं जुड़ पाए हैं। संचार सेवा न होने से यह इलाके शेष जगत से कटे रहते हैं। सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में कोविड के कारण चुनाव प्रचार पर भी बंदिशें हैं। राजनीतिक दलों की वर्चुअल सभाएं हो रही हैं। संचार विहीन इलाकों में वर्चुअल सभाओं का भी कोई लाभ राजनीतिक दलों को नहीं मिल रहा है। लोगों तक राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों की बातें नहीं पहुंच पा रही हैं। संचार विहीन इलाकों के लोग आम दिनों में तो देश, दुनिया की खबरों से बेखबर रहते ही हैं, चुनाव महासमर में इन लोगों तक नेताओं की बात संचार माध्यमों से नहीं पहुंच पा रही है। संचार असुविधा कहीं न कहीं मतदान पार्टियों से संपर्क करने में भी बाधा पहुंचाएगा। हालांकि मतदान पार्टियों से जिला निर्वाचन कार्यालय और कंट्रोल रूम वायरलेस से संपर्क में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed