{"_id":"60e1fadf8ebc3e0a217c2b89","slug":"no-clean-bageshwar-bageshwar-news-hld4300525115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई करने की जिम्मेदारी निभाने वाले उड़ा रहे स्वच्छता अभियान की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई करने की जिम्मेदारी निभाने वाले उड़ा रहे स्वच्छता अभियान की धज्जियां
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर को साफ रखने की जिम्मेदारी उठाने वाले नगरपालिका के कर्मचारियों की लापरवाही का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पालिका के पर्यावरण मित्र स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए कूड़े को नदी में डालते दिख रहे हैं। लोग पालिका कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
नगर क्षेत्र और नदियों को साफ रखने के लिए पालिका के पर्यावरण मित्र दिन-रात काम करते हैं। इसके बावजूद कुछ कर्मचारी अपने कार्य को जिम्मेदारी से नहीं कर रहे हैं। इस बात की ताकीद करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में पालिका के पर्यावरण मित्र सरयू नदी में जिला अस्पताल से भराड़ी टैक्सी स्टेंड तक बनी पुल के पास से कूड़ा नदी में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पालिका के दो पर्यावरण मित्र सड़क और आसपास से एकत्र कर लाए कूड़े को कूड़ेदान में निस्तारित करने की बजाय झाड़ू की मदद से पुल के पास से सरयू नदी में फेंक रहे थे, तभी किसी ने उनका वीडियो बना दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद नगरपालिका के स्वच्छता अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।
नगरपालिका कूड़ा या गंदगी नदी में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। अगर पालिका के कर्मचारियों के नदी में कूड़ा फेंकने की पुष्टि हुई तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। राजदेव जायसी, ईओ नगरपालिका बागेश्वर।