फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Clean Bageshwar

सफाई करने की जिम्मेदारी निभाने वाले उड़ा रहे स्वच्छता अभियान की धज्जियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
No Clean Bageshwar
बागेश्वर। नगर को साफ रखने की जिम्मेदारी उठाने वाले नगरपालिका के कर्मचारियों की लापरवाही का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पालिका के पर्यावरण मित्र स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए कूड़े को नदी में डालते दिख रहे हैं। लोग पालिका कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र और नदियों को साफ रखने के लिए पालिका के पर्यावरण मित्र दिन-रात काम करते हैं। इसके बावजूद कुछ कर्मचारी अपने कार्य को जिम्मेदारी से नहीं कर रहे हैं। इस बात की ताकीद करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में पालिका के पर्यावरण मित्र सरयू नदी में जिला अस्पताल से भराड़ी टैक्सी स्टेंड तक बनी पुल के पास से कूड़ा नदी में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के दो पर्यावरण मित्र सड़क और आसपास से एकत्र कर लाए कूड़े को कूड़ेदान में निस्तारित करने की बजाय झाड़ू की मदद से पुल के पास से सरयू नदी में फेंक रहे थे, तभी किसी ने उनका वीडियो बना दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद नगरपालिका के स्वच्छता अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।

नगरपालिका कूड़ा या गंदगी नदी में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। अगर पालिका के कर्मचारियों के नदी में कूड़ा फेंकने की पुष्टि हुई तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। राजदेव जायसी, ईओ नगरपालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed