फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nirmal won gold in shooting

निर्मल ने निशानेबाजी में जीता सोना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Nirmal won gold in shooting
निर्मल बसेड़ा। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। साथ ही जयपुर में 15 मार्च से होने वाली नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने जसपाल राणा शूटिंग रेंज देहरादून में एक फरवरी से 10 फरवरी तक हुई राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के 50 मीटर राइफल प्रोन में 277/300 स्कोर के साथ स्वर्ण और 50 मीटर प्रोन टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किया। बसेड़ा 15 मार्च से जयपुर में होने वाली नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

वह मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के देवलथल के निवासी हैं और चंडाक (पिथौरागढ़) में संचालित एक शूटिंग एकेडमी से जुड़े हैं। डॉ. बसेड़ा की इस सफलता पर जिलाधिकारी विनीत कुमार, सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, एकेडमी के संस्थापक व कोच मनोज जोशी ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed