{"_id":"5c0029bdbdec2241703a54c8","slug":"nine-child-scientists-selected-for-state-level-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में पुरस्कारों के साथ बाल वैज्ञानिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूकोस्ट स्पैक्स और एनसीएसटीसी की ओर से यहां आयोजित 26वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस प्रदर्शनी में नौ समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। राइंका के प्रधानाचार्य प्रमोद तेवाड़ी और अन्य अतिथियों ने चयनित बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र मैडल, पुरस्कार भेंट किए।
नगर के विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस के सीनियर वर्ग में राउमावि उत्तरौड़ा की आकांक्षा तिरूवा, राइंका अमस्यारी की दिया जोशी, विइंका गरुड़ के राहुल थापा और इंका असों के बॉबी आर्या जबकि जूनियर वर्ग से रांइका कपकोट के कमल कपकोटी, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल मंडलसेरा के मुन्ना, इंका असों के कोमल शाही, राउमावि पगना के सुधांशु आगरी और विइंका मंडलसेरा की दीप्ति जोशी के समूह का चयन हुआ।
प्रधानाचार्य तेवाड़ी ने बताया कि बाल वैज्ञानिकों का यह समूह 15 दिसंबर को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेगा। संचालन जिला समन्वयक और राइंका के प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने किया। वहां डॉ. बीडी पांडे, डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, दीपक ऐठानी, विजय कांडपाल, डॉ. प्रीतम सिंह नेगी, मुकेश कुमार, लक्ष्मी अंडोला, ममता आदि थे।