फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Track Should Be Devloped In Pindari, Said Commissioner

बागेश्वर में पर्यटन की अपार संभावनाएं:आयुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
New Track Should Be Devloped In Pindari, Said Commissioner
बागेश्वर के पिंडारी क्षेत्र के दौरे से लौटते कमिश्नर दीपक रावत। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मंडलायुक्त दीपक रावत चार दिनी पिंडारी ग्लेशियर भ्रमण से लौट आए हैं। रावत ने बागेश्वर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कहा है कि सरकार इन संभावनाओं का बेहतर उपयोग करने की योजना बना रही है। स्थानीय लोगों के पिंडारी के लिए नए ट्रैक रूट विकसित करने की मांग पर केएमवीएन के प्रबंधक (साहसिक खेल) रमेश सिंह कपकोटी को रूट रैकी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने पिंडारी ग्लेशियर जाने वाले ट्रैक रूट और मरम्मत कार्य और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पिंडारी ग्लेशियर, पनवाली द्वार, चंगुच, बलजुरी पर्वत, नंदाकोट, नंदाखाट और ट्रेलपास के बारे में आवश्यक जानकारियां ली। मंडलायुक्त ने कहा कि पिंडारी ग्लेशियर को शासन ने ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया है। शीघ्र ही पर्यटन विभाग पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग अभियान शुरू करेगा। इसलिए सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए। उन्होंने कहा कि जिला योजना से कार्यदायी संस्था लोनिवि को 26 लाख की धनराशि पिंडारी ग्लेशियर रूट मरम्मत के लिए अवमुक्त की गई हैं, कार्यदायी संस्था कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करे। उन्होंने लोनिवि कपकोट डिविजन के अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षित यात्रा के लिए द्वाली में चट्टान के संकरे क्षेत्र पर पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए चौड़ीकरण कर सुगम मार्ग बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैकिंग रूट पर बनाए गए बैंच, यात्री शेड को वन पंचायत या किसी अन्य संस्था को हस्तांतरित करने के निर्देश डीएम रीना जोशी को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सुंदरढुंगा, कफनी ग्लेशियरों के ट्रैक रूटों के मरम्मत कार्य के शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश डीएम को दिए। वहां पर केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर, एसडीएम पारितोष वर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, चिकित्सक डॉ. डीपी शुक्ला, लोनिवि के जेई जीएस मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed